New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/2caf807090925b8992aa77dba6dbaba2248ed46db0afa0ffaf3e3920111c11db.jpg)
मुख्य सामग्री | हड्डी रहित चिकन ब्रेस्ट, लाल शिमला मिर्च |
क्यूज़ीन | जापानी |
कोर्स | स्नैक्स एंड स्टार्टर्स |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री याकीतोरी चिकन विद स्प्रिंग अनियन
- ५०० ग्राम हड्डी रहित चिकन ब्रेस्ट 1 इन्च के चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ
- १ लाल शिमला मिर्च 1-इन्च के टुकड़े कटे हुए
- ४ हरे प्याज़ दो हिस्सों में कटा हुआ
- ४ बटन मशरूम दो हिस्सों में कटा हुआ
- ८ शिटाके मशरूम
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- ८ साटे स्टिक
- सॉस बनाने के लिए
- १/२(आधा) कप साके
- १/२(आधा) कप सोय सॉस
- २ बड़े चम्मच चीनी
- स्वादानुसार नमक
- १/२(आधा) छोटा चम्मच कालीमिर्च पावडर
विधि
- सौस बनाने के लिए, साके एक छोटे नौन-स्टिक पैन में डालें। चीनी और सोय-सौस मिला दें और उबलने रखें। नमक और कालीमिर्च पावडर मिलाएँ।
- आँच धीमी करें और सौस को पकने दे। सौस गाढ़ी होने तक पकाएँ। तीन बड़े चम्मच की मात्रा रहेगी। एक साटे स्टिक लें।
- उसमेँ लाल शिमला मिर्च का एक टुकड़ा, चिकन का एक टुकड़ा, एक टुकड़ा हरा प्याज़, एक टुकड़ा मशरूम, एक शीटाके मशरूम, एक और चिकन का टुकड़ा और एक और लाल शिमला मिर्च का टुकड़ा – इसी क्रमांक में लगाएँ – हर एक के बीच में थोड़ी सी जगह रखें।
- नमक और कालीमिरच छिड़कें। बाकी की साटे स्टिक इसी प्रकार तैयार कर लें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 272 |
कार्बोहाइड्रेट | 10.63 |
प्रोटीन | 32.48 |
फैट | 10.75 |
फाइबर | 0.68 |