New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/754d2f2d01832927545b598df2a0ea1cc682657a27ee1796d3adda2037570c24.jpg)
मुख्य सामग्री | हड्डी रहित चिकन, सोय सॉस |
क्यूज़ीन | जापानी |
कोर्स | मुख्य कोर्स चिकन |
तैयारी का समय | Preparation Time |
खाना पकाने के समय | Cooking Time |
सर्विंग्स | |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री याकी टोरी
- ६०० ग्राम हड्डी रहित चिकन
- १ बड़ा चमचा सोय सॉस
- स्वादानुसार नमक
- २ बड़े चम्मच तिल का तेल
- २ बड़े चम्मच शहद
- ३-४ हरे प्याज़
- १ हरी शिमला मिर्च
- १ इंच टुकड़ा अदरक
- १०-१२ कलियाँ लहसुन
- २ बड़े चम्मच ऑइल
विधि
- हरे प्याज़ों के 4टुकड़े कर लें और उनके कुछ डंठल भी काट लें।
- हरी शिमला मिर्च के ½ इन्च के टुकड़े कर लें। अदरक को मोटा-मोटा काट लें और लहसुन को हल्का सा मसलकर ब्लेन्डर जार में डालें। साथ में सॉय सॉस डालें औरअच्छी तरह पीस लें।
- इस मिश्रण को एक बाउल में डालें, उसमें डालें तिल का तेल, शहद और नमक और मिला लें। चिकन के ½ इन्च टुकड़े काट लें, अभी बनाए हुए मिश्रण में डालकर अच्छी तरह मिला लें और मैरिनेट होने 1 घन्टे के लिए रेफ्रिजरेटर में रखें।
- एक नॉन स्टिक पैन में 3 बड़े चम्मच तेल गरम कर लें। फिर उन्हे इस प्रकार सक्युअर्स पर पिरोयें : सबसे पहले शिमला मिर्च, फिर चिकन, फिर हरा प्याज़, फिर चिकन, फिर शिमला मिर्च, फिर चिकन और अन्त में हरा प्याज़।
- सक्युअर्स को पैन में रख कर घुमाते हुए पकाएँ ताकि चारों ओर से अच्छी तरह पकने दें। बचा हुआ मैरिनेड का मिश्रण उनपर छिड़कें और पूरी तरह पका लें। सर्विंग प्लेट पर रख कर गरमागरम परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 352.05 |
कार्बोहाइड्रेट | 6.6 |
प्रोटीन | 37.5 |
फैट | 18.75 |
फाइबर | 0.3 |