New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/2e39994f3952f731405e9c1634e24b739aeb0d510ef1eb78e6a38f3b58a67da5.jpg)
मुख्य सामग्री | चिकन, बासमती चावल |
क्यूज़ीन | कश्मीरी |
कोर्स | चावल |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मसालेदार |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री यख्नि पुलाव
- ६०० ग्राम चिकन 2 इन्च के टुकड़ों में कटा हुआ
- १ १/२(डेड़ बासमती चावल भिगोया हुआ
- २ बड़ा चमचा ऑइल
- ६-४ लौंग
- ४ बड़ी इलाइची
- १ फूलचक्री
- ६-४ छोटी इलाइची
- २ इनच के ल दालचीनी
- ४ तेज पत्ते
- १ १/२ छोटी चम्मच काली मिर्च
- १/२(आधा) कप तले हुए प्याज़
- १ बड़ा चमचा अदरक-लहसुन की पेस्ट
- २ बड़े चम्मच साबुत सूखा धनिया
- १ बड़ा चमचा सौंफ
- १ छोटा चम्मच जीरा
- २ चिकन स्टॉक क्यूब्ज़
- १/२(आधा) कप दही
- स्वादानुसार नमक
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें। उसमें लौंग, बड़ी इलायची, बदियाँ, छोटी इलायची, दालचीनी डालकर महक आने तक भूनें। 2 तेज़ पत्ते और 1 बड़ा चम्मच काली मिर्च डालकर एक मिनट तक भूनें। फिर चिकन डालें, पैन को ढक दें और 7-8 मिनट तक पकने दें।
- फिर तले हुए प्याज़, अदरक-लहसून पेस्ट डालकर भूनें। लगभग 4 कप गरम पानी डालकर मिलाएँ। साबुत धनिया, सौफ, ज़ीर, 2 तेज़ पत्ते और बची हुई काली मिर्चें एक मलमल के तुकडे में बाँधकर चिकन में डालें।
- चिकन स्टॉक क्यूब्स, दही, नमक और चावल डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। ढककर 10-12 मिनट तक पकाएँ या जबतक चावल और चिकन पक जाएँ। सर्विंग बाउल में निकालकर गरमागरम परोसें।