New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/0da18ce03dfdc10bd6665f337d75346ef5ac9863c018c6ab6f2047c2cc739673.jpg)
मुख्य सामग्री | वॉनटॉन शिट्स , प्याज़ |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री वॉनटॉन रोल्स
- ८ वॉनटॉन शिट्स
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़
- १ बड़ा चमचा ऑइल
- १ बड़ा चमचा लहसुन
- १ कप तले पोटॅटो वेजस
- १ बड़ा चमचा टोमाटो कैचप
- १ बड़ा चमचा रेड चिल्ली सॉस
- लगाने के लिये मक्खन
- २ बड़े चम्मच चम्मचकॉर्नस्टार्च स्लरी
विधि
- ऑवन को 180º सेल्सियस तक गरम करें। प्याज़ को दरदरा काटें।एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें, उसमें प्याज़ और लहसून डालकर हल्का भूरा होने तक भूनें।
- पोटॅटो वेजस को दरदरा काटकरएक बाउल में रखें, उसमें भूना प्याज़-लहसून डालकर अच्छीतरह मिलाएँ। टॉमेटो केच्चप और रॅड चिल्ली सॉस डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- वर्कटॉप पर एक वॉनटॉन शिट रखें, उसपर थोडा मक्खन लगाएँ और उसपर और एक वॉनटॉन शिट रखें। इसी तरह बचे वॉनटॉन शीट तैयार करें।
- ऐसे हर वॉनटॉन शीट के बीच में आलू का थोडा मिश्रण रखें, शिट के चारों किनारों पर थोडा कॉर्नस्टार्च स्लरी लगाएँ और एक किनारा दूसरे किनारे पर मोडकर पॅकॅट बनाएँ।
- एक बेकिंग ट्रे पर थोडा मक्खन लगाएँ, उसपर वॉनटॉन के पॅकॅट रखें और उनपर थोढा मक्खन लगाएँ। ट्रे को गरम ऑवन में रखें और 10-12 मिनट तक बेक करें। वॉनटॉन पॅकॅटों को सर्विंग प्लेट पर रख कर तुरन्त परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 827 |
कार्बोहाइड्रेट | 11.4 |
प्रोटीन | 15.9 |
फैट | 35.3 |