New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/c754977f4433e03e91988a97e76924871340102b575f599ee10cd891f4e9679c.jpg)
मुख्य सामग्री | वसाबी सॉस, तिल |
क्यूज़ीन | जापानी |
कोर्स | स्नैक्स एंड स्टार्टर्स |
तैयारी का समय | ६-१० मिनट |
खाना पकाने के समय | ६-१० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री वासाबी सेसमे क्रस्टेड पनीर
- २ छोटे चम्मच वसाबी सॉस
- १/४(एक चौथ कप तिल
- २०० ग्राम पनीर
- २ बड़े चम्मच मैदा
- स्वादानुसार नमक
- १/२(आधा) छोटा चम्मच कालीमिर्च पावडर
- १ छोटा चम्मच अदरक की पेस्ट
- १ छोटा चम्मच चीनी
- १ बड़ा चमचा नींबु का रस
- भुनने के लिए ऑइल
विधि
- वासाबी सॉस, मैदा, नमक, काली मिर्च पावडर, अदरक का पेस्ट, चीनी, नींबु का रस और 1 बड़ा चम्मच पानी को एक साथ अच्छी तरह मिला लें।
- पनीर को मोटे उंगलियों के आकार में काट कर वासाबी मिश्रण में डुबोकर अच्छी तरह कोट कर लें। एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम कर लें।
- तिल को एक प्लेट पर फैला दें और पनीर फिंगर्स को उसमें रोल कर लें। फिर एक किनारें पर टूथपिक लगा दें और पैन में रखें।
- बार-बार पलटते हुए, चारों तरफ सुनहरा होने तक फ्राई करें। गरमागरम परोसें।