New Update
मुख्य सामग्री | क्रीम स्टाइल कोर्न/मकई, पालक के पत्ते |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री वेजिटेबल ऐन्ड राईस कैसरोल
- १ टिन क्रीम स्टाइल कोर्न/मकई उबालकर, कटा हुआ
- २ गुछ्छा पालक के पत्ते
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक लाल शिमला मिर्च
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक हरी शिमला मिर्च
- १/२(आधा) कप पके हुए चावल
- ३ बड़े चम्मच मक्खन
- १ बड़ा चमचा एक्स्ट्रा वरजिन ऑलिव आइल
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़
- स्वादानुसार नमक
- १ छोटा चम्मच कालीमिर्च पावडर
- २ बड़े चम्मच मैदा
- २ कप दूध
- १ कप ग्रेटेड/घिसी हुई चीज़
- १ बड़ा चमचा मस्टर्ड पेस्ट
विधि
- ओवन को 180 डिग्री सेंटिग्रेड तापमान पर गरम करने रख दें। एक नौन स्टिक पैन में 1 बडा़ चम्मच मक्खन और 1 बडा़ चम्मच औलिव आइल डालकर गरम करें।
- स्वीट कोर्न को टिन में से छानकर ताज़े पानी में धो लें। प्याज़ को स्लाइस करके पैन में डालें और नरम होने तक भूनें।
- कोर्न और पालक डालकर मिला लें। फिर एक ओवनप्रुफ डिश में डालें। नमक और ½ छोटा चम्मच काली मिर्च पावडर छिडकें। बचा हुआ मक्खन एक नौन स्टिक पैन में गरम करें।
- डिश में सब्ज़िओं के उपर चावल फैलाएँ। पैन में डालें मैदा और 1-2 मिनिट तक भूनें। दूध धीरे-धीरे डालें और चलाते रहें ताकि गुठलियाँ न रहें।
- जब तक सौस गाढा़ हो जाए तब तक पकाएँ। ½ कप चीज़ डालें और मिला लें। लाल और हरी शिमला मिर्चों को क्यूब्स में काट लें और उनपर नमक छिडकें।
- सौस में मस्टर्ड पेस्ट मिला लें। इस सौस को अब बेकिंग डिश में चावल के उपर डालें और फैला दें।
- इसके ऊपर शिमला मिर्चों का आधा हिस्सा डालें और उसके ऊपर बचा हुआ चीज़ डालें। फिर डालें शिमला मिर्चों का बचा हुआ हिस्सा।
- थोडा़ एक्सट्रा वरजिन औलिव आइल छिडकें और गरम ओवन में 20-25 मिनिट तक बेक करें। गरमागरम परोसें।