New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/b13c40f70a808c436b71ab6c0ff01ebce162fa53568d1e27e6d5fdcc773c2c2c.jpg)
मुख्य सामग्री | स्प्रिंग रोल रैपर्स , प्याज़ |
क्यूज़ीन | चाइनीज़ |
कोर्स | स्नैक्स एंड स्टार्टर्स |
तैयारी का समय | २१-२५ मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री वेज़िटेबल स्प्रिंग रोल्स
- १० स्प्रिंग रोल रैपर्स
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़ पतले स्लाइस
- २ हरे प्याज़ पतले स्लाइस
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक गाजर पतली स्ट्रिप में कटा हुआ
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक हरी शिमला मिर्च पतली स्ट्रिप में कटा हुआ
- १/२(आधा) छोटा बंदगोभी बारीक लच्छे बने हुए
- २ बड़ा चमचा ऑइल
- स्वादानुसार नमक
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच सफेद मिर्च पावडर
- १ बड़ा चमचा सोय सॉस
- ३/४ कप अंकुरित मूंग
- २ डंठल हरे प्याज़ की पत्तियाँ कटा हुआ
- १ बड़ा चमचा कॉर्नफ्लावर/कॉर्नस्टार्च
विधि
- स्टफिंग बनाने के लिये एक नॉन-स्टिक वॉक में 2 बडे़ चम्मच तेल गरम करें, उसमें डालें प्याज़, हरे प्याज़, गाजर, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी और नमक और टॉस करें।
- पेपर पावडर और सॉय सॉस डालकर मिला लें। बीन स्प्राउट्स और हरे प्याज़ के पत्ते डालकर मिला लें। तबतक पकाएँ जबतक सब्जियाँ पक जाएँ।
- आँच से हटा कर ठंडा होने रख दें। एक वॉक में तेल गरम करने रखें। कॉर्नफ्लावर को 2 बडे़ चम्मच पानी में मिलाकर एक पेस्ट बना ले। स्प्रिंग रोल रेपर को फैला कर रखें।
- स्टफिंग के मिश्रण के 10 भाग बना लें, हर भाग को हर रेपर पर एक ओर रखें, बगलों को बीच में लाकर कसकर रोल कर लें। कॉर्नफ्लावर के पेस्ट लगाकर सील कर लें।
- रोल्स को भीगे कपडे़ से ढक कर रखें। रोल्स को गरम तेल में डालकर सुनहरा और करारे होने तक तल लें। तेल से निकालकर अब्ज़ौरबेन्ट पेपर पर रखें। हर रोल को काटकर गरमागरम परोसें।