New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/b0f38b5889546111bc921419eea3149d84c29b053f4ca80e6550d04b6ea3bfd0.jpg)
मुख्य सामग्री | गाजर, मकई के दाने |
क्यूज़ीन | पंजाबी |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री वेजिटेबल मखनी
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक गाजर 1-इन्च के टुकड़े कटे हुए
- १/२(आधा) कप मकई के दाने
- १/४(एक चौथ छोटा फूलगोभी
- ८-१० फ्रेंच बीन्स 1-इन्च के टुकड़े कटे हुए
- ५-६ ताज़े बटन मशरूम चार हिस्सों में कटा हुआ
- १/४(एक चौथ कप हरे मटर
- १ १/२(डेड़ इंच टुकड़ा अदरक कटे हुये
- ७-८ लहसुन
- ४ छोटी इलाइची
- १ इन्च की डंडी दालचीनी
- २ छोटे चम्मच लाल मिर्च पावडर
- स्वादानुसार नमक
- १ १/२(डेड़ कप टमाटर /टोमाटो प्यूरी
- ३ बड़े चम्मच मक्खन
- २ बड़े चम्मच शहद
- २ छोटे चम्मच मेथी पावडर
- १ छोटा चम्मच गरम मसाला पावडर
- २ बड़े चम्मच ताज़ा हरा धनिया कटा हुआ
- १/४(एक चौथ कप ताज़ी क्रीम
विधि
- गाजर और मकई के दानों को 2 कप पानी के साथ 3-4 मिनिट तक उबालें।
- अदरक, लहसुन, छोटी इलाईची, दालचीनी को 2 बडे चम्मच पानी के साथ बरीक पीस लें।
- उबलते हुई सब्जियों में डालें फूलगोभी, बीन्स, मशरूम, पिसा हुआ मसाला, लाल मिर्च पावडर और नमक और अच्छी तरह मिला लें और सब्ज़ियों को पकने दें।
- अब डालें टोमाटो प्यूरी और 2 बड़े चम्मच मक्खन और मिला लें। अब डालें हरे मटर, शह्द और कसूरी मेथी पावडर और मिला लें।
- फिर डालें गरम मसाला पावडर और हरा धनिया और मिला लें। आँच को धीमी करके क्रीम डालें। एक बड़े चम्मच मक्खन से सजाकर गरमागरम परोसें।