New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/10f5c18ff146e6de4d2b623b9909eda3682fa29d913fcdf497b355374e398bc6.jpg)
मुख्य सामग्री | फ्रेश ड्रमस्टिक लीव्स, लम्बे बैंगन |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | २१-२५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री वेज़िटेबल क्रियोल करी
- २ कप फ्रेश ड्रमस्टिक लीव्स
- ३-४ लम्बे बैंगन
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- १ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १ छोटा चम्मच करी पावडर
- छोटा चम्मच जीरा
- १० कड़ी पत्ते
- १ तेज पत्ता
- ५-६ लौंग
- २ कप गाढ़ा कोकोनट मिल्क/ नारियल का दूध
- १ छोटा चम्मच जिंजर-गार्लिक कटा हुआ
- १ येलो चिल्लीज़/ पीली मिर्च
- स्वादानुसार नमक
- स्वादानुसार कालीमिर्च पावडर
विधि
- एक पैन में तेल गरम करें, उसमें बैंगन डालकर भूनें। फिर हल्दी पावडर और करी पावडर डालकर भूनें।
- एक दूसरे पैन में 2 कप पानी गरम करें, उसमें सैजन की फल्ली के पत्ते डालें।
- आँच बुझा दें, पत्तों को छानकर रखें। पहले पैन में ज़ीरा, कढी पत्ते, तेज़ पत्ता और लौंग डालकर मिलाएँ।
- फिर नारियल का दूध डालकर मिलाएँ और मिश्रण को पकने दें। सैजन के पत्तों को निचोडकर अधिक पानी निकालें और काटकर रखें।
- पैन में अद्रक-लहसून पेस्ट डालकर मिलाएँ। पिली मिर्च को काटकर डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- अब सैजन के पत्ते डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। आँच बुझा दें, नमक और पेप्पर पावडर डालकर मिलाएँ।
- सर्विंग बाउल में डालकर गरमागरम परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 2158 |
कार्बोहाइड्रेट | 71.6 |
प्रोटीन | 24.4 |
फैट | 197.1 |
फाइबर | Niacin- 6mg |