New Update
मुख्य सामग्री | हरे ऑलिव/जैतून, काले ऑलिव/ काले जैतून |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री वेज ग्रिल्ड रॅप्स
- ४ छोटे चम्मच हरे ऑलिव/जैतून कटा हुआ
- ४ छोटे चम्मच काले ऑलिव/ काले जैतून कटा हुआ
- स्वादानुसार पिक्ल्ड हालापीनो कटा हुआ
- ४ छोटा चम्मच पिक्ल्ड गरकिन कटा हुआ
- ४ लच्छा परांठे
- ४ बड़े चम्मच पीज़ा सॉस
- स्वादानुसार कुटी हुई कालीमिर्च
- स्वादानुसार मिक्स्ड हर्बस
- स्वादानुसार रेड चिल्ली फ्लेक्स
- स्वादानुसार नमक
- ४ बड़े चम्मच मोज़ारेला चीज़ घिसा हुआ
- ४ छोटे चम्मच ताज़ा पार्सले घिसा हुआ
- स्वादानुसार टोबास्को सॉस
विधि
- हर रॅप के लिये एक परांठा फैलाएँ। उसपर एक बड़ा चम्मच पिझ़ा सॉस फैलाएँ। फिर परांठे की एक ओर एक छोटा चम्मच हरा जैतुन, एक छोटा चम्मच काला जैतुन, कुछ आलापेनो, एक छोटा चम्मच घेरकिन छिडकें।
- फिर कुछ कुटी काली मिर्च, ड्राय्ड हर्ब, रेड चिल्ली फ्लेक्स, नमक, एक बड़ा चम्मच कसा चीज़ और एक छोटा चम्मच पार्सली छिडकें। कुछ टबॅस्को सॉस छिडकें और परांठे को अर्धचन्द्र के आकार में मोडें।
- एक ग्रिलर को गरम करें, उसपर मुडा हुआ परांठा रखें, ढक कर ग्रिल करें जबतक परांठे पर ग्रिल के निशान आ जाए। वेजस में काटें और तुरन्त परोसें।