New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/b61a2e670f9f63398454f9f83b9d69e13d9f560a88d04a6bc42ae588c2f31ac0.jpg)
मुख्य सामग्री | नाश्पाति, कुकिंग चॉकलेट |
क्यूज़ीन | अमेरिकन |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | १-१.३० घंटा |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री अपसाइड डाउन पेयर ब्राउनीज़
- ४ नाश्पाति
- २५० ग्राम कुकिंग चॉकलेट घिसा हुआ
- १/२(आधा) ग्रीज़ करने के लिये मक्खन
- २ अंडे
- १/२(आधा) कप मैदा
- १ छोटा चम्मच बेकिंग पावडर
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच नमक
- १/२(आधा) छोटा चम्मच वेनीला एसेन्स
- १ बड़ा चमचा कॉफी डिकॉकशन
- १/२(आधा) कप चीनी
- १/२(आधा) कप अखरोट कटा हुआ
विधि
- सबसे पहले ओवन को 190 डिग्री सैंटिग्रेड (सेल्सीयस) तापमान पर गरम करें। एक रैकटैंगल सिलिकोन बेकिंग मोल्ड को मक्खन से ग्रीस कर लें। चौकलेट को एक बाउल में रखें और उसे रखें एक नौन स्टिक पैन में जिसमें पानी उबल रहा हो।
- चौकलेट में मक्खन डालकर दोनों को साथ पिघाल लें। पेयर के चार हिस्से करके बीज निकाल लें। इन्हें फिर बेकिंग मोल्ड में एक ही लेयर में लगा लें। चौकलेट-मक्खन के मिक्सचर में अंडे डालकर फेंट लें। मैदा, बेकिंग पावडर और नमक को साथ में इस मिक्सचर में छान लें।
- फिर डालें वैनिला एसेन्स, कौफी का डिकौकशन और अच्छी तरह से मिला लें। चीनी डालकर मिला लें।
- अखरोट डालकर मिला लें। बैटर को पेयर्स के ऊपर डालें और मोल्ड को गरम ओवन में तीस मिनिट रखकर बेक करें।
- फिर ठंडा करें और मोल्ड में से बाहर निकाल लें। स्लाइस करें और अपसाइड डाउन पेयर ब्राउनीज़ सर्व करें।