New Update
मुख्य सामग्री | डार्क चॉकलेट, मक्खन |
क्यूज़ीन | अमेरिकन |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | २१-२५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री अनबेक्ड ब्रौनीज़
- ३/४ कप डार्क चॉकलेट
- १/२(आधा) कप मक्खन
- ३/४ कप डायजेस्टिव बिस्किट
- १/२(आधा) कप मिक्स्ड ड्राइड फ्रूट्स / मेवे
- १/४(एक चौथ कप कन्डेंस्ड मिल्क
- आलमंड/बादाम सजाने के लिए
विधि
- छह इन्च का चौकोने केक टीन को अन्दर की ओर से थोडा मक्खन लगाएँ। डबल बोयलर में चॉकोलेट और मक्खन लगातार चलाते हुए पूरी तरह पिघलने दें। आँच पर से उतारें।
- उसमें कुटे बिस्किट, कन्डेनस्ड मिल्क और मेवे डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और तैयार किये केक टिन में डालें। रेफ्रिज़्रेटर में जमने के लिये रखें।
- केक टिन में से निकालें, वेजस में काटें, बदाम के स्लाइस से सजाएँ और ठंडा ठंडा परोसें।