New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/95adc9bf913c9b564385dafce94d1ca13a9080f692356b62ab5465a5bf46540c.jpg)
मुख्य सामग्री | मैदा, ताज़ी यीस्ट/ ख़मीर |
क्यूज़ीन | अन्य |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ०-५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ४१-५० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री टर्किश पिझ़ा
- २ कप + छिड मैदा
- १ १/२ छोटा चम्मच ताज़ी यीस्ट/ ख़मीर
- १/२ छोटा चम्मच कैस्टर शुगर / बारीक चीनी
- २ अंडे
- १/३ कप दही
- स्वादानुसार नमक
- १ सफेद प्याज़
- १ ऑइल
- १ बड़ा चमचा लहसुन
- १ हरी मिर्च
- १ कप Minced mutton
- १ हरी शिमला मिर्च
- १ लाल शिमला मिर्च
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १/२ छोटा चम्मच ऑल स्पाइस पावडर
- १/४ कप टमाटर /टोमाटो प्यूरी
- ५० ग्राम मोज़ारेला चीज़
विधि
- ऑवन को 180º सेल्सियस तक गरम करें। एक बाउल में खमीर, कॅस्टर शुगर और 2 बड़े चम्मच गुनगुना पानी डालकर झाग आने तक अलग रखें।
- एक बाउल में मैदा डालें, उसमें एक अन्डा तोडकर डालें और साथ में डालें दहि, खमीर का मिश्रण और नमक और अच्छी तरह मिलाएँ।
- फिर ¾ कप पानी डालकर ज़रा नरम लोई गूंदे और उसे अलग रखें। प्याज़ बारीक काटें।
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें, उसमें प्याज़ और लहसून डालकर हल्का भूरा होने तक भूनें। हरि मिर्च को बारीक काटकर डालें और आधा मिनट तक भूनें।
- फिर मट्टन का कीमा डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। ¼ कप पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। ढक कर 2-3 मिनट तक पकाएँ।
- हरि और लाल शिमला मिर्चों के छोटे तुकडे काटकर पैन में डालें और अच्छी तरह मिलाएँ
- ढक कर 3-4 मिनट तक पकाएँ। लाल मिर्च पावडर, ऑल स्पाय्स पावडर और टॉमेटो प्यूरी डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- ढक कर पकाएँ जबतक मट्टन पूरी तरह पक जाए। अब इसे एक बाउल में डालें।
- वर्कटॉप पर थोडा मैदा छिडकें, उसपर लोई रखें और बेलकर मोटा और अन्डाकार शिट बनाएँ।
- एक बेकिंग ट्रे पर थोडा तेल लगाएँ और उसपर लोई का शिट रखें।