New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/56e61fddbfc5a17159792a62a79ea37afc14660bfed89958c61daaf28bb6b8aa.jpg)
| मुख्य सामग्री | तुरई, ऑइल |
| क्यूज़ीन | आंध्रा |
| कोर्स | अचार जाम चटनी |
| तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
| खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
| सर्विंग्स | ४ |
| स्वाद | नरम |
| खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
| अन्य | शाकाहारी |
सामग्री तुरई चटनी
- २ तुरई
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- १/२(आधा) छोटा चम्मच राई
- ७-८ कड़ी पत्ते
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़
- २ हरी मिर्च
- स्वादानुसार नमक
- २ बड़े चम्मच भुना हुआ दालीया
- १ छोटा चम्मच इमली का पल्प
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें। एक तुरई को छिलें और छिलके रखें और तुरई के बड़ेटुकड़े काटें।
- दूसरे तुरई को बिना छिले काटें। पैन में डालें राई और जब वे फूटने लगे तब डालें कढ़ी पत्ते। प्याज़ को मोटा-मोटा काटें और पैन में डालें, साथ में डालें हरी मिर्चेंऔर तुरई के छिलके और भूने। फिर नमक और दालिया डालकर भूने।
- अब डालें तुरई के टुकड़े और भूने जबतक तुरई नरम हो जाए। मिश्रण को ज़रा सा ठंडा होने दें फिर मिक्सर जार में डालें। इमली का गूदा डालकर अच्छी तरह पीसें। सर्विंग बाउल में निकालकर परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
| कैलोरी | 471 |
| कार्बोहाइड्रेट | 39.2 |
| प्रोटीन | 4.8 |
| फैट | 32.4 |
| फाइबर | 9.5gm |