New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/23ef46bb7c5d00bc4d2c8c9729d52d99771b576b5c57a2f76ae6443c5ccae28e.jpg)
मुख्य सामग्री | टमाटर, अंडे |
क्यूज़ीन | चाइनीज़ |
कोर्स | सूप |
तैयारी का समय | 6-10 मिनट |
खाना पकाने के समय | 26-30 मिनट |
सर्विंग्स | 4 |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री टोमाटो एग ड्रौप सूप
- ४ मध्यम आकार टमाटर कटा हुआ
- २ अंडे
- १ मध्यम आकार प्याज़
- २ छोटे चम्मच तेल
- अदरक १ इन्च टुकड़ा
- ७-८ कलियाँ लहसुन कटा हुआ
- स्वादानुसार नमक
- ४ बड़े चम्मच टोमाटो कैचप
- १/२ छोटा चम्मच सफेद मिर्च पावडर
- ३ १/२ कप वेजिटेबल स्टॉक
- २ बड़े चम्मच कॉर्नफ्लावर/कॉर्नस्टार्च
- २ बड़े चम्मच सफेद विनेगर
- १ बड़ा चम्मच चीनी
- १ बड़ा चम्मच ताज़ा हरा धनिया कटा हुआ
विधि
- प्याज़ को बारीक काट लें। नौन स्टिक पैन में तेल गरम करें, प्याज़ डालें और थोड़ा सा भून लें।
- अदरक बारीक काटकर इसमें डालें। फिर लहसुन डालकर मिला लें। टमाटर डालें और मिला लें। नमक, मिर्च पावडर, टोमाटो कैचप भी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- फिर डालें 3 कप वेजिटेबल स्टौक और पकने दें। अंडों को एक कटोरे में तोड़ कर अच्छी तरह फेंटें। कोर्नफ्लार को ½ कप वेजिटेबल स्टौक में घोल लें। इसे सूप में डालकर गाढे़ होने तक पकाएँ।
- फिर डालें सिरका और चीनी और मिला लें। अंडों को एक पतली धार में सूप में डालें और कढ़छी ज़रा सी चलाएँ ताकि अंडा पक के सूप की तह पर आ जाये। फिर डालें धनिया और गरमागरम परोसें।