New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/fb5b1f9a7d98b48c6d8c68b11a9fa90351025972bf61b4d6424486c977fdc720.jpg)
मुख्य सामग्री | ब्राउन ब्रेड स्लाइस, शहद |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ६-१० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री टोस्ट विद हनी एण्ड फ्रूट्स
- ८ ब्राउन ब्रेड स्लाइस
- ८ बड़े चम्मच शहद
- २ सेब
- १२ स्ट्रॉबेरी
- १ कप क्रीम चीज़
विधि
- रेड को पॉप अप टोस्टर में टोस्ट कर लें। सेब को मोटा-मोटा काट लें और ब्लेन्डर जार में डालें।
- उसी में 6 स्ट्रॉबेरी डालकर बारीक ब्लेन्ड कर लें। इसे एक नॉन स्टिक पैन में डालें और पकाएँ। 4 बड़े चम्मच शहद डालकर मिलाएँ और गाढ़ा होने तक पकाएँ।
- चार बड़े चम्मच शहद क्रीम चीज़ में डालें और मिला कर रेफ्रिजरेटर में रखें। बचे हुए 6 स्ट्रॉबेरीस् स्लाइस कर लें।
- टोस्टों पर सेब का सॉस फैलाएँ, उस पर क्रीम चीज़ का मोटा परत फैलाएँ। उस पर स्ट्रॉबेरी के स्लाइस सजाएँ और तुरन्त परोसें।