New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/fa014164c75cf734a2e79ce5a8d9950fed6f45fd3ade18079513babca7b86679.jpg)
मुख्य सामग्री | अंकुरित तितोरी, अदरक |
क्यूज़ीन | अन्य |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ६-१० मिनट |
खाना पकाने के समय | ३१-४० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मसालेदार |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री तितोरी
- ३ कप अंकुरित तितोरी
- १/२(आधा) इन्च अदरक
- ८ लहसुन लौंग
- ४ हरी मिर्च
- ३ बड़े चम्मच ऑइल
- ३ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़ बारीक कटे हुए
- १ १/४ छोटे चम्मच जीरा
- ४ हरे प्याज़ पत्तियों समेत कटे हुए
- १/२(आधा) कप ताज़ा हरा धनिया
- ३/४ कप ताज़ा नारियल
- स्वादानुसार नमक
- २ छोटे चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १ छोटा चम्मच जीरा पावडर
- १ छोटा चम्मच धनिया पावडर
- १ बड़ा चमचा नींबु का रस
विधि
- अद्रक, लहसून और हरि मिर्चें साथ में बारीक पीसें। एक नॉन स्टिक पैन में एक बड़ा चम्मच तेल गरम करें, उसमें प्याज़ डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
- पैन में से प्याज़ निकालकर रखें। बचा तेल उसी पैन में डालकर गरम करे। ज़ीरा डालकर भूनें जबतक उनका रंग बदलने लगे।
- पीसा पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और भूनें जबतक तेल उपर आ जाए। अब तितोरी, हरा प्याज़, हरा धनिया, नारियल, नमक, लाल मिर्च पावडर, हल्दी पावडर, ज़ीरा पावडर और धनिया पावडर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- भूने प्याज़ डालकर फिर से मिलाएँ। ढक्कन से पैन को ढक दें और ढक्कन पर थोडा पानी डालें।
- आँच धिमी करें और पन्द्राह से बीस मिनट तक पकाएँ या जबतक तितोरी पूरी तरह पककर नरम हो जाए।
- नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। गरमागरम परोसें।