New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/1599ff217f1c98ae060f9b662658b51834399146fd13452a8578be8e11252499.jpg)
मुख्य सामग्री | सफेद तिल, मैदा |
क्यूज़ीन | मुम्बई |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री तिलवाले बिस्किट
- ४ बड़े चम्मच सफेद तिल
- १ १/२(डेड़ कप मैदा
- १/२(आधा) कप मक्खन
- चीनी
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच वेनीला एसेन्स
- २ अंडों की ज़र्दी
विधि
- ऑवन को 180° सेल्सियस तक गरम करें। तिल को 2-3 मिनटों तक सूखा भूनें। आधे तिल मिक्सर जार में डालें, पूरी तरह ठंडा होने दें, फिर दरदरा पीसें।
- एक बाउल में मक्खन और चीनी डालकर फेंटे।
- वेनिल्ला एसेन्स और अन्डों की पीली डालकर अच्छी तरह फेंटकर चिकना घोल तैयार करें।
- फिर उसमें पीसे तिल और मैदा डालकर लोई गूंद लें। फिर लोई को रेफ्रिज़्रेटर में 15-20 मिनट तक रखें।
- रेफ्रिज़्रेटर से लोई बाहर निकालें, छोटे हिस्से बनाएँ और उन्हे छोटे बिस्किट का आकार दें।
- इन बिस्किटों को बचे तिल में लपेटें।
- बेकिंग ट्रे पर सिलिकोन शिट रखें, उसपर बिस्किट एक परत में रखें, और गरम ऑवन में 20-25 मिनट तक बेक करें।
- सर्विंग प्लेट पर रखें और परोसें।