New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/2cfca585dd1a5b17d6f1f8e6432ae77bdfb21f579fc3b4a44377369910a1c85e.jpg)
मुख्य सामग्री | हरी शिमला मिर्च , भुनी हुई मूंगफली |
क्यूज़ीन | कश्मीरी |
कोर्स | मुख्य कोर्स मटन |
तैयारी का समय | ६-१० मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री तिलि फली शिमला मिर्च
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक हरी शिमला मिर्च
- १/२(आधा) कप भुनी हुई मूंगफली
- बड़े चम्मच काले तिल
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- १ छोटा चम्मच राई
- १ छोटा चम्मच जीरा
- १०-१२ कड़ी पत्ते
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़ कटा हुआ
- अदरक कटा हुआ
- १ बड़ा चमचा लहसुन कटा हुआ
- १ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १ छोटा चम्मच धनिया पावडर
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- स्वादानुसार नमक
- १/२(आधा) छोटा चम्मच इमली का पल्प
विधि
- पहले शिमला मिर्च के बीज निकाल डालें और शिमला मिर्च को काट लें।
- एक नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें। राई, जीरा और कड़ी पत्ते डालकर एक मिनिट तक भूनें। प्याज़ डालें और हल्का भूरा होने तख भूनें।
- एक ग्राईंडर में भुनी हुई मूंगफली को पीस लें। फिर तिल डालें और दरदरा पीस लें। पैन में अदरक, लहसुन और हल्दी पावडर डालकर मिलाएं।
- धनिया पावडर, लाल मिर्च पावडर और शिमला मिर्च डालकर टौस करें। थोड़ा सा पानी डालें, साथ में नमक और अच्छी तरह मिला लें।
- फिर थोड़ा सा पानी और डालें और शिमला मिर्च को नरम होने तक पकने दें।
- पिसा हुआ पावडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इमली का पल्प डालकर मिलाएं। एक से दो मिनिट तक पकाएं। गरमागरम तिलि फली शिमला मिर्च सरवे करें।