New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/002277fd7b9b185a67a92520798d7c6c054f8199fee3d546cbcb4a8cc48560ab.jpg)
मुख्य सामग्री | सफेद तिल, काले तिल |
क्यूज़ीन | पंजाबी |
कोर्स | चावल |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री तिल गुड़ चावल
- १ बड़ा चमचा सफेद तिल
- १ बड़ा चमचा काले तिल
- ३/४ कप गुड़ कसा हुआ
- ३ कप बासमती चावल
- १ बड़ा चमचा ऑइल
- १/२(आधा) कप नट्स् (अखरोट और काजू) कटे हुये
- एक चुटकी केसर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच छोटी इलाइची पावडर
- १/२-३/४ कप दूध
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें। उसमें डालें मिक्स्ड नट्स्, सफेद तिल और काला तिल और सफेद तिल के सुनहरे होने तक भूनें।
- फिर डालें गुड़, आंच धीमी करें और गुड़ के पिघलने तक पकायें। फिर डालें केसर, इलाइची पावडर और दूध, मिलायें और एक मिनट तक पकायें।
- अब डालें इंडिया गेट बासमती चावल और फैलाकर एक मिनट तक पकायें। फिर आंच को तेज़ करके मिलायें और 3-4 मिनट तक या मिश्रण के सूखने तक पकायें। गरम-गरम परोसें।