New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/8491291cd602bc77642d84bc4cd4337983c76ba48218a20ea76ff94fc3a57457.jpg)
मुख्य सामग्री | सफेद तिल, डार्क चॉकलेट |
क्यूज़ीन | महाराष्ट्रियन |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | ०-५ मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री तिल, चॉकोलेट और नारियल के लड्डू
- ३/४ कप सफेद तिल
- १ कप डार्क चॉकलेट
- १/२(आधा) कप खोपरा
- १/४(एक चौथ कप दालिया
- १/४(एक चौथ कप मूंगफली
- १/२(आधा) कप गुड़
- १ बड़ा चमचा घी
- १ चुटकी इलाइची का पावडर
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में तिल डालकर 2-3 मिनट तक भूनें। उसमें दालिया और मूंगफली डालकर 2-3 मिनट और भूनें। मिश्रण को ठंडा करें, फिर मिक्सर जार में डालकर दरदरा पीसें।
- एक दूसरे नॉन स्टिक पैन में गुड़ पिघालें। उसमें घी डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और आँच बुझा दें।
- फिर कसा सूखा नारियल, छोटी इलायची पावडर और पिसा मिश्रण डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। फिर एक बाउल में डालें और चॉकोलेट पावडर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- मिश्रण के छोटे हिस्से करें और उन्हें लड्डू का आकार दें। सर्विंग प्लेट पर रखें और परोसें।