New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/9a61b743a1fc413b00a27965fe7878101c4414522613bbf709bfa379a6dd4dbc.jpg)
मुख्य सामग्री | पनीर, बर्गर बन्स |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | स्नैक्स एंड स्टार्टर्स |
तैयारी का समय | २.३०-३ घंटा |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री थाय्म पनीर स्लाय्डर्स
- ४०० ग्राम पनीर 1 इन्च के क्यूब कटे हुए
- ८ बर्गर बन्स
- २ बड़े चम्मच ताज़ी थाईम कटा
- १/२(आधा) कप हंग कर्ड / दही का चक्का
- १ बड़ा चमचा अदरक-लहसुन की पेस्ट
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- स्वादानुसार नमक
- १ बड़ा चमचा नींबु का रस
- २ बड़े चम् भुनने के लिए ऑइल
- ४ बड़े चम्मच मेयोनेज़
- २ छोटे चम्मच मस्टर्ड पेस्ट
- कुछ आईसबर्ग लेटस के पत्ते
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक टमाटर स्लाइस किए हुए
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़ गोल स्लाइस कटे हुए
विधि
- एक बाउल में दहि, अद्रक-लहसून पेस्ट, थाय्म, हल्दी पावडर, नमक, नींबू का रस और दो बड़े चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- उसमें पनीर के क्यूब डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और रेफ्रिज्रेटर में दो से तीन घन्टों तक मॅरिनेट होने रखें।
- एक नॉन स्टिक ग्रिल पैन में थोडा तेल गरम करें। उसमें पनीर के क्यूब्स डालकर ग्रिल करें जबतक सभी ओर से पक जाए। पैन में से निकालकर रखें।
- बन को चौडाई में आधा करें और उसी पैन में टोस्ट करें। एक बाउल में मेयोनेय्ज़ और मस्टर्ड पेस्ट डालकर मिलाएँ। यह मिश्रण बन के दोनो भागों पर लगाएँ।
- निचले भाग पर कुछ लेट्यूस के पत्ते रखें, उनके उपर पनीर के दो क्यूब्स रखें। उनके उपर टमाटर के स्लाइस और प्याज़ के गोल स्लाइस रखें।
- बन के उपरी भाग से ढकें और टूथपिक से सुरक्षित करें। आलू के चिप्स के साथ तुरन्त परोसें।