New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/b3d0376209a88444034c620f7ab963da3b5fbfdf93ad54c5625d962b41c51775.jpg)
मुख्य सामग्री | गाजर, टोफू |
क्यूज़ीन | चाइनीज़ |
कोर्स | सूप |
तैयारी का समय | 21-25 मिनट |
खाना पकाने के समय | 11-15 मिनट |
सर्विंग्स | 4 |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री थ्री ट्रेज़र वेजिटेबल्स
- २ मध्यम आकार गाजर
- १५० ग्राम टोफू १-इन्च के टुकड़े कटे हुए
- ३-४ हरे प्याज़
- २ १/२ बड़े चम्मच कॉर्नफ्लावर/कॉर्नस्टार्च
- २ बड़े चम्मच तेल
- २ बड़े चम्मच लहसुन की पेस्ट
- १ १/२ वेजिटेबल स्टॉक
- स्वादानुसार नमक
- १ छोटा चम्मच चीनी
- १० आलमंड/बादाम उबालकर छिला हुआ
- १/४ छोटा चम्मच कुटी हुई लाल मिर्च
- १ बड़ा चम्मच विनेगर
विधि
- कॉर्नफ्लावर ¼ कप पानी में घोल लें।
- गाजर को डाइमन्ड या फूल के आकार में काट लें। हरे प्याज़ को 4 टुकड़ों में काट लें। बीन कर्ड को त्रिकोन आकार में काट लें। एक नॉन-स्टिक पैन में 2 बडे़ चम्मच तेल गरम करें। लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ सेकन्ड के लिये भूनें।
- हरा प्याज़ और गाजर डालकर भूनते रहें। एक कप वेजिटेबल स्टॉक, नमक और चीनी डालकर मिला लें। अब डालें बीन कर्ड, ब्रोक्ली, बादाम और मिला लेँ। फिर डालें ½ कप वेजिटेबल स्टॉक और मिला लें। कुटी हुई लाल मिर्च और कॉर्नफ्लावर का घोल डालें।
- अच्छी तरह मिलाकर गाढा़ होने तक पकाएँ। विनेगर डालकर वॉक को आँच से हटा दें। तुरन्त गरमागरम परोसें।