New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/63a42ac465055af8310fd391094d2e031cb702926f0f7a225e36275b112a6c7d.jpg)
मुख्य सामग्री | थाई ग्रीन करी पेस्ट , नूडल्ज़ |
क्यूज़ीन | थाई |
कोर्स | सूप |
तैयारी का समय | 11-15 मिनट |
खाना पकाने के समय | 11-15 मिनट |
सर्विंग्स | 4 |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री थाई ग्रीन करी नूडल सूप
- १ १/२ बड़े चम्मच थाई ग्रीन करी पेस्ट
- २०० ग्राम नूडल्ज़ उबला हुआ
- २ बड़े चम्मच तेल
- १/२ छोटा ब्रोक्ली/ विलायती गोभी छोटे फूल अलग किये हुए
- १/२ कप मकई के दाने
- १ मध्यम आकार गाजर डायमंड में कटा हुआ
- १ मध्यम आकार लाल शिमला मिर्च
- ४-५ मशरूम सलाइस किया हुआ
- २ कप वेजिटेबल स्टॉक
- स्वादानुसार नमक
- १ छोटा चम्मच नींबु का रस
- १ कप ताज़ा नारियल का दूध
- १/२ कप अंकुरित मूंग
- १ ताज़ी लाल मिर्च तिरछे स्लाइस में कटा हुआ / कटी हुई / कटे हुए
- ३-४ ताज़े बेसिल के पत्ते
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करके उसमें डालें ब्रोक्ली, कॉर्न, गाजर, लाल शिमला मिर्च और मशरूम और एक मिनिट तक भूने।
- अब ग्रीन करी पेस्ट डालें और अच्छी तरह मिला लें। फिर वेजिटेबल स्टॉक और नमक डालकर सब्ज़ियों को लगभग पूरी तरह पका लें पर ध्यान रहे कि सब्ज़ियाँ ज़्यादा न पके।
- अब नींबु का रस और नारियल का दूध डालें और उन्हे गरम होने दें। हर सूप बाउल के बीच में एक रिंग मोल्ड रखें, उसमें नूडल अच्छी तरह भर दें।
- इस मोल्ड के चारों ओर सूप डालें, बीन स्प्राउट्स छिड़कें। फिर सावधानी से रिंग मोल्ड हटा लें ताकि नूडल का आकार सलामत रहे।
- लाल मिर्च छिड़कें और नूडल पर बेसिल के पत्ते रखें और तुरन्त परोसें।