New Update
मुख्य सामग्री | टिन्नड कॉर्न , लेमन ग्रास रूट्स |
क्यूज़ीन | थाई |
कोर्स | सूप |
तैयारी का समय | 16-20 मिनट |
खाना पकाने के समय | 31-40 मिनट |
सर्विंग्स | 4 |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री थाई कॉर्न सूप
- ४-५ बड़े चम्मच टिन्नड कॉर्न
- २ इन्च लेमन ग्रास रूट्स
- १ बड़ा चम्मच तेल
- २ बड़े चम्मच प्याज़ कटा हुआ
- १/२ इन्च अदरक
- १/२ इन्च गलांगल
- १ ताज़ी लाल मिर्च सलाइस किया हुआ
- ४ काफ़िर लाइम के पत्ते
- ३ कप वेजिटेबल स्टॉक
- १ छोटा चम्मच रेड करी पेस्ट
- ३-४ स्लाइस नींबु के स्लाइस
- ½ नींबु का रस
- ५ बेसिल के पत्ते
- स्वादानुसार नमक
- १/२ कप नारियल का दूध
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें, उसमें प्याज़ डालकर भूनें। लेमन ग्रास रूट को तिरछा स्लाइस करके पैन में डालें। अदरक और गलान्गल को भी स्लाइस करके डालें।
- ताज़ी लाल मिर्च, काफीर लायम के पत्ते और वेज़िटेबल स्टॉक डालें और मिश्रण को उबलने दें। फिर रेड करी पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। कॉर्न को छानकर डालें।
- अब नींबू के स्लाइस, नींबू का रस, 4 तोडे बेसिल के पत्ते और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। नारियल का दूध डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- सूप बाउल में डालें, एक बेसिल के पत्ते से सजाएँ और गरमागरम परोसें।