New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/eeab3f62941a86d9ee9b30dd628f03ecb68aa6f7302f89880a58b871021d2fa4.jpg)
मुख्य सामग्री | पके हुए बास्मती चावल, थाई रेड करी पेस्ट |
क्यूज़ीन | थाई |
कोर्स | चावल |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री थाई बिरयानी
- ३ कप पके हुए बास्मती चावल
- ५ बड़े चम्मच थाई रेड करी पेस्ट
- १/४(एक चौथ बन्च ताज़ा हरा धनिया
- १ बड़ा चमचा अदरक कटा हुआ
- २ बड़े चम्मच लहसुन कटा हुआ
- १ छोटा प्याज़ कटा हुआ
- स्वादानुसार नमक
- १ बड़ा चमचा धनिया पावडर
- १ छोटा चम्मच जीरा पावडर
- २ बड़े चम्मच रेड चिल्ली सॉस
- 1 नींबु का रस
- ३ बड़े चम्मच फिश सॉस
- ४०० ग्राम चिकन थाई टुकड़े किए हुए
- ३ ऑइल
- २ लाल मिर्च कटा हुआ
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक खीरा छिला हुआ
- सजाने के लिये ताज़ा पुदीना
विधि
- हरा धनिया, अदरक, लहसुन, प्याज़, नमक, धनिया पावडर, जीरा पावडर, रेड चिल्ली सॉस और 2 बड़े चम्मच थाई रेड करी पेस्ट साथ में बारीक पीस लें।
- फिर उसमें नींबु का रस और 2 छोटे चम्मच फिश सॉस डालकर फिर एकबार पीस लें। अब इसे एक बाउल में निकालकर उसमें चिकन डालकर अच्छी तरह मिला लें और 1 घंटे कि लिए मैरिनेट होने रख दें।
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम कर लें, मैरिनेड के साथ चिकन के टुकड़े डालें और साथ में डालें, ताज़े लाल मिर्च, फिर ढक कर 5-6 मिनिट तक पकने दें। काकड़ी को काट लें। बचा हुआ रेड करी पेस्ट, ½ (आधा) कप पानी और बचा हुआ फिश सॉस एक बाउल में मिला लें।
- चिकन में काकड़ी डालें और अच्छी तरह मिला लें। इस मिश्रण पर चावल फैला दें, इसके ऊपर रेड करी पेस्ट का मिश्रण डालें, फिर ढक कर 10-12 मिनिट तक या चिकन पूरी तरह तैयार होने तक पकाएँ। आँच बुझा दें और 7 मिनिट तक रहने दें। फिर पुदीना के साथ सजाकर गरमागरम परोसें।