New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/0d0a9e3bdec7b0c091714a93980ce5f58c372f827bb5e8bba391ce858591b5df.jpg)
मुख्य सामग्री | मैदा, मक्खन |
क्यूज़ीन | फ्रेंच |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ०-५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १.३०-२ घंटा |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री टी फॅन्सिस साब्ले
- २ कप + २ ब मैदा
- २ कप + २ ब मक्खन
- १ कप कैस्टर शुगर / बारीक चीनी
- २ अंडों की ज़र्दी
- २ छोटे चम्मच वेनीला एसेन्स
- उपर रखने के लिये आधे किये चेरीज़
विधि
- ऑवन को 180° सेल्सियस तक गरम करें। एक बेकिंग ट्रे पर पार्चमेन्ट पेपर लगाएँ। एक बाउल में मक्खन और कॅस्टर शुगर डालकर हल्का होकर फुल जाने तक फेंटें।
- फिर अन्डों की पिली डालकर अच्छी तरह फेंटें। वॅनिल्ला ऍसेन्स डालकर फिर से फेंटें। अब मैदा डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और एक चिकना मिश्रण बनाएँ।
- इस मिश्रण को एक स्टार नॉझ़ल लगे पाय्पिंग बॅग में डालें। पार्चमेन्ट पेपर पर रॉसेट्स पाय्प करके डालें, उनके उपर चेरीज़ रखें।
- ट्रे को गरम ऑवन में रखें और सुनहरे होने तक बेक करें। ऑवन से बाहर निकालकर पूरी तरह ठंडा होने दें। परोसें।