New Update
मुख्य सामग्री | ब्रोक्ली/ विलायती गोभी, हंग कर्ड / दही का चक्का |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | स्नैक्स एंड स्टार्टर्स |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री तन्दूरी ब्रॉकॉली
- १ ब्रोक्ली/ विलायती गोभी छोटे फूल अलग करके ब्लांच किये हुए
- २ कप हंग कर्ड / दही का चक्का
- २ लेमन ग्रास की डंठल बारीक कटा हुआ / कटी हुई/ कटे हुए
- १ छोटा चम्मच नींबु का रस
- १/२(आधा) कप ताज़ी क्रीम
- १ १/२(डेड़ छोटे चम्मच हरी मिर्च की पेस्ट
- १ १/२(डेड़ छोटे चम्मच अदरक-लहसुन की पेस्ट
- १ छोटा चम्मच सफेद मिर्च पावडर
- स्वादानुसार नमक
- चुटकी जावित्री का पावडर
विधि
- ऑवन को 180° सेल्सियस तक गरम करें। एक बाउल में दही, लेमन ग्रास, नींबू का रस, क्रीम, हरि मिर्च पेस्ट, अदरक-लहसून पेस्ट, व्हाइट पेप्पर पावडर, नमक और जावित्रि पावडर अच्छी तरह मिलाएँ।
- उसमें ब्रॉकॉली के फूल डालकर अच्छी तरह मिलाएँ ताकि मॅरिनेड सब फूलों पर अच्छी तरह चढ जाए। बीस से पच्चीस मिनट तक मॅरिनेट होने रखें।
- एक बेकिंग ट्रे पर कुछ तेल लगाएँ और उसपर ब्रॉकॉली को रखें। ट्रे को गरम ऑवन में रख कर पन्द्राह से बीस मिनट तक बेक करें। गरमागरम परोसें।