New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/d1f27f711478c76155abf1cfb06ab0103e09cb95f3c68ce3f510db647dd6e05a.jpg)
मुख्य सामग्री | टमाटर, ऑइल |
क्यूज़ीन | महाराष्ट्रियन |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ६-१० मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री टमेटा नु शाक
- ४ टमाटर
- १ बड़ा चमचा ऑइल
- ४ सूखी लाल मिर्च
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हींग
- १ छोटा चम्मच जीरा
- १ छोटा चम्मच राई
- ५-६ कड़ी पत्ते
- १/२(आधा) छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १ छोटा चम्मच धनिया पावडर
- १ छोटा चम्मच जीरा पावडर
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १ छोटा चम्मच हरी मिर्च ,कटा हुआ
- स्वादानुसार नमक
- स्वादानुसार चीनी
- १ कप सेव
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम कर लें। लाल मिर्चों के छोटे-छोटे टुकड़े करें और हींग, जीरा, राई और कढ़ी पत्तों के साथ पैन में डालें और ½ (आधा) मिनिट भूनें और फिर ¾ (तीन चौथाई) कप पानी डालकर मिला लें।
- टमाटर को मोटा-मोटा काट लें और पैन में डालें, साथ में डालें हल्दी पावडर, धनिया पावडर, जीरा पावडर, लाल मिर्च पावडर और हरी मिर्च और मिलाते हुए 2 मिनिट तक पकाएँ।
- नमक, चीनी और ¾ (तीन चौथाई) कप पानी डालकर मिला लें। 5-6 मिनिट तक पकाएँ।
- सेव डालकर मिला लें, और 1 मिनिट तक पकाएँ।
- गरमागरम परोसें।