New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/9fce3cb36dcb23b517f06f7e11697a735f10543db412c6b48e1bdf3dab3eec53.jpg)
मुख्य सामग्री | पनीर, ऑइल |
क्यूज़ीन | पंजाबी |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | २६-३० मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री टमाटर में पनीर भुर्जी
- २०० ग्राम पनीर
- १ बड़े चम्मच ऑइल
- २ हरी मिर्च
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक हरी शिमला मिर्च
- २ बड़े चम्मच ताज़ा हरा धनिया
- १/२(आधा) छोटा चम्मच जीरा
- १ छोटा चम्मच अदरक घिसा हुआ
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच गरम मसाला पावडर
- स्वादानुसार नमक
- ८ स्वास्थ्यवर्द्धक टमाटर
विधि
- एक नौन स्टिक पैन में तेल गरम करें। पनीर को क्रम्बल करें। हरी मिर्च को बारीक काट लें। हरी शिमला मिर्च को भी बारीक काट लें।
- हरा धनिया भी काट लें। तेल में जीरा और अदरक डालें और भून लें। हरी मिर्च, शिमला मिर्च और हरा धनिया डालकर मिला लें।
- फिर पनीर, नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। एक बाउल में डाल दें। अब टमाटर के कप बनाने के लिए उपर से एक स्लाइस काटें।
- फिर पल्प निकाल लें, फिर नीचे से एक पतला स्लाइस काट ताकि टमाटर को खड़ा रख सकें।
- अब पनीर भुर्जी को टमाटर के कप में भरें और एक ग्लास बाउल में रखें। इसे माइक्रोवेव में रखकर 4 मिनिट तक ग्रिल करें। गरमागरम परोसें।