New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/fbef9b48b149ae63a66d1be95fafb3a0edf72430ce6c6c0909a3d59cfad516c7.jpg)
मुख्य सामग्री | क्रीम स्टाइल कोर्न/मकई, क्रैब मीट |
क्यूज़ीन | चाइनीज़ |
कोर्स | सूप |
तैयारी का समय | 16-20 मिनट |
खाना पकाने के समय | 16-20 मिनट |
सर्विंग्स | 4 |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री स्वीटकॉर्न क्रैबमीट सूप
- २ १/२ कप क्रीम स्टाइल कोर्न/मकई
- ३ बड़े चम्मच क्रैब मीट पका हुआ / पकी हुई / पके हुए
- ३ कप चिकन स्टॉक
- २ बड़े चम्मच कॉर्नफ्लावर/कॉर्नस्टार्च
- स्वादानुसार नमक
- १/२ छोटा चम्मच सफेद मिर्च पावडर
- १ बड़ा चम्मच चीनी
- २ अंडों की सफेदी
- हरे प्याज़ की पत्तियाँ कटा हुआ सजाने के लिए
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में चिकन स्टॉक को उबालें। कॉर्नस्टार्च ¼ कप पानी में अच्छी तरह मिलाएँ ताकि गुठली नही रहे। एक दूसरे बाउल में नमक, वाइट पेप्पर पावडर, ½ बड़ा चम्मच चीनी और थोड़ा पानी डालकर मिलाएँ।
- उबलते स्टॉक में क्रीम स्टाइल स्वीटकॉर्न डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। फिर चीनी-पेप्पर का मिश्रण और कॉर्नस्टार्च का मिश्रण डालें और अच्छी तरह मिलाकर 2-3 मिनिट पकाएँ। नमक चखें और बची हुई चीनी डालें।
- अच्छी तरह मिलाएँ और उबाल आने तक पकाएँ। अन्डों के सफेदी को फेंटकर पैन में डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। अब क्रैबमीट डालकर मिलाएँ और 1 मिनिट तक पकाएँ। कटे हरे प्याज़ के पत्तों से सजाकर गरमागरम परोसें।