New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/5c281ff0a9f4eb4748fe3773d530e7445a409575e3f509ecc9e06ca774388164.jpg)
मुख्य सामग्री | स्वीट कॉर्न के दाने, मैदा |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | २६-३० मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री स्वीट कॉर्न क्रन्च केक
- १ १/२(डेड़ कप स्वीट कॉर्न के दाने
- ६० ग्राम मैदा
- ६० ग्राम कॉर्नफ्लावर/कॉर्नस्टार्च
- १ छोटा चम्मच बेकिंग पावडर
- १ छोटा चम्मच खाने का सोडा/ मीठा सोडा
- मक्खन
- २ बड़े चम्मच कन्डेंस्ड मिल्क
- १/४(एक चौथ कप छास
- १/२(आधा) कप कॉर्नफ्लेक्स कुटा हुआ
- २ बड़े चम्मच आलमंड/बादाम सलाइस किया हुआ
- १ बड़ा चमचा चीनी
- स्वादानुसार चेरी
विधि
- ऑवन को 170° सेल्सियस तक गरम करें। मकई के दाने को पानी में छानकर पीसकर प्यूरी बनाएँ। मैदा, कॉर्नफ्लावर, बेकिंग सोडाऔर बेकिंग पावडर छानकर एक बाउल में डालें।
- दूसरे बाउल में 1 बड़ा चम्मच मक्खन और कन्डेनस्ड मिल्क मिलाएँ, उसमें डालें मकई की प्यूरी, मैदे का मिश्रण और अच्छी तरह मिलाकर घोल बनाएँ। फिर छास डालकर चाहे जितना गाढा बनाएँ।
- बेकिंग मौल्ड को अन्दर से थोडा मक्खन लगाएँ। उसमें घोल डालें। एक और बाउल में कॉरन्ले क्स, बदाम, चीनी और 1 छोटा चम्मच मक्खन डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और फिर इस मिश्रण को मौल्ड में डले घोल के उपर समान फैलाएँ।
- मौल्ड को गरम ऑवन में रख कर35-40 मिनट तक बेक करें। मौल्ड में से केक निकालें, चेरीज़ से सजाएँ, वेजस काटें और परोसें।