New Update
मुख्य सामग्री | पनीर, स्वीट कॉर्न के दाने |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | ३१-४० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री स्वीट कौर्न एंड पनीर बेक
- २०० ग्राम पनीर
- १ कलियाँ स्वीट कॉर्न के दाने उबला हुआ
- १/२(आधा) कप हरे मटर उबालर ठंडे पानी में धोलें
- १/४(एक चौथ कप ब्रेड क्रम
- १ कप प्रोसेस्ड चीज़ घिसा हुआ
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच ड्राई ओरेगैनो
- १ बड़ा चमचा मक्खन पिघला हुआ
- सौस
- ३ बड़े चम्मच मक्खन
- ४ बड़े चम्मच मैदा
- ३ कप दूध
- स्वादानुसार नमक
- १/२(आधा) छोटा चम्मच रेड चिल्ली फ्लेक्स
विधि
- ओवन को 180 डिग्री सेंटिग्रेड पर गरम करें। सौस बनाने के लिए तीन बड़े चम्मच मक्खन को एक सौसपैन में गरम करें।
- मैदा मिला कर मध्यम आँच पर दो मिनिट भूनें। वायर की फेंटनी (व्हिस्क) को चलाते हुए धीरे-धीरे दूध मिलाएँ ताकि गांठ न बने।
- मध्यम आँच पर गाढ़ा और चिकना होने तक पकाएँ। इसमें नमक, लाल मिर्च, पनीर, कौर्न और मटर मिला कर ओवनप्रूफ डिश में उड़ेल लें। सब्ज़ियों पर ब्रैड क्रमस्, चीज़ और सूखे ओरेगानो डालें।
- एक बड़ा चम्मच पिघला मक्खन छिड़ककर बीस मिनिट के लिए या चीज़ के पिघलने तक बेक करें। टोस्ट किए हुए ब्रेड के साथ गरमा गरम परोसें।