New Update
मुख्य सामग्री | फिश फिले, ऑइल |
क्यूज़ीन | चाइनीज़ |
कोर्स | मुख्य कोर्स सीफूड |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | ३१-४० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री स्वीट एंड सार फ़िश
- ४०० ग्राम फिश फिले 1-इन्च के टुकड़े कटे हुए
- ३ बड़े चम्मच ऑइल
- ५ बड़े चम्मच कॉर्नफ्लावर/कॉर्नस्टार्च
- ४ बड़े चम्मच टोमाटो सॉस
- २ बड़े चम्मच चीनी
- १/२(आधा) कप पाइनेपल जूस
- १/२(आधा) छोटा चम्मच एम.एस.जी
- १/२(आधा) छोटा चम्मच सफेद मिर्च पावडर
- स्वादानुसार नमक
- २ कप फिश स्टॉक
- १ इंच टुकड़ा अदरक बारीक कटा हुआ / कटी हुई/ कटे हुए
- कलियाँ लहसुन बारीक कटा हुआ / कटी हुई/ कटे हुए
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़ चार हिस्सों में काट के लेयर अलग की हुई
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक हरी शिमला मिर्च 1-इन्च के टुकड़े कटे हुए
- १/२(आधा) स्वास्थ्यवर्द्धक लाल शिमला मिर्च 1-इन्च के टुकड़े कटे हुए
- १/२(आधा) स्वास्थ्यवर्द्धक पीली शिमला मिर्च 1-इन्च के टुकड़े कटे हुए
- १ स्लाइस पाइनेपल/अनानास 1-इन्च के टुकड़े कटे हुए
- २ बड़े चम्मच विनेगर
विधि
- एक वौक में तेल गरम करके मछली के टुकड़ों को दो बड़े चम्मच कोर्नफ्लावर में रोल करके मध्यम आँच पर तब तक तलें जब तक किनारे भूरे होने लगें। फिर अबज्ञौरबेंट पेपर पर रख कर अतिरिक्त तेल छान लें। बाकी के कोर्नफ्लावर को एक कप पानी में मिलाएँ।
- टमाटर का सौस, चीनी, अनानास का रस, एम.एस.जी, सफ़ेद मिर्च पावडर और नमक को एक कप स्टौक में मिलाएँ। एक वौक या कढ़ाई में तीन बड़े चम्मच तेल गरम करके अदरक और लहसुन डाल कर एक मिनिट तक भूनें। फिर प्याज़ डाल कर एक मिनिट तक भूनें।
- अब सौस और मसाले का मिश्रण, सारे शिमला मिर्च के टुकड़े, बाकी का स्टौक और कोर्नफ्लावर का मिश्रण डालें। अब इसको लगातार हिलाते हुए कुछ समय तक या तब तक पकाएँ जब तक सौस गाढ़ी होने लगे। अब तले हुए मछली के टुकड़े और अनानास के टुकड़े डाल कर एक मिनिट तक या तब तक पकाएँ जब तक सौस मछली के टुकड़ों को कोट करने लगे। अब सिरका मिला कर गरमा गरम परोसें।