New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/4f751feca69eb8bd88803d8d3c4f812ab56a39150598642b99c175390273b6cc.jpg)
मुख्य सामग्री | रवा/सूजी, दही |
क्यूज़ीन | पंजाबी |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री सूजी और दही का केक
- २ कप रवा/सूजी
- १ कप दही
- १/२(आधा) कप मक्खन
- ३/४ कप चीनी
- २ अंडे
- १ छोटा चम्मच वेनीला एसेन्स
- १ छोटा चम्मच बेकिंग पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच खाने का सोडा/ मीठा सोडा
विधि
- ऑवन को 180° सेल्सियस तक गरम करें। केक टिन के अन्दर थोडा मक्खन लगाएँ। एक बाउल में मक्खन और चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- उसमें अन्डे और वेनिल्ला एसेन्स डालें और फेंटतें रहें। अब थोडी थोडी दही डालें और चिकना होने तक फेंटें।
- सूजी, बेकिंग पावडर और बेकिंग सोडा साथ में मलाकर दही के मिश्रण में डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- मिश्रण को केक टिन में डालें और ऑवन में 25 मिनट तक बेक करें। मौल्ड में से निकालें, वेजस में काटें और परोसें।