New Update
मुख्य सामग्री | ताज़ी स्ट्रॉबेरी, चावल |
क्यूज़ीन | पंजाबी |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री स्ट्रौबरी फिरनी
- १२-१५ ताज़ी स्ट्रॉबेरी
- ४ बड़े चम्मच चावल भिगोकर कुटा हुआ
- ५ कप दूध
- ३/४ कप चीनी
- १/२(आधा) छोटा चम्मच इलाइची का पावडर
- ६-८ आलमंड/बादाम उबालर ठंडे पानी में धोलें
- ८-१० पिस्ते उबालर ठंडे पानी में धोलें
विधि
- एक नौन स्टिक पैन में दूध गरम करने रखें। स्ट्रौबरीज़ को काटकर एक दूसरे नौन स्टिक पैन में डाले।
- 2-3 बड़े चम्मच चीनी डालकर उसे धीमी आँच पर पकने दें। पिसे हुए चावल को 2-3 बड़े चम्मच दूध में अच्छी तरह से मिला लें, फिर उसे पैन में उबलते दूध में डालकर मिला लें और धीमी आँच पर पकने दें।
- कढ़छी चलाते रहें। इलाईची पावडर डालकर मिला लें। कुछ पिस्ता और बादाम काटकर डालें और मिला लें।
- जब यह गाढ़ा हो जाये उसमें डालें ½ कप चीनी और चीनी घुल जाने तक कढ़छी चलाते रहें।
- आँच बन्द करके उसमें स्ट्रौबरीज़ का मिश्रण डालकर मिला लें। फिरनी को कटोरे में डालकर मिला लें।
- पिस्ते बादाम से सजाकर फ्रिज में चिल करें और ठंडा परोसें।