New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/7e8ead628e7bc2e04bcfa93af62244fd034a9b3d65c4b19503806823a11e07e7.jpg)
मुख्य सामग्री | स्ट्रॉबेरी, नींबु का रस |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री स्ट्रॉबेरी लेमन फ्रोज़न योघर्ट
- १०-१५ स्ट्रॉबेरी
- २ बड़े चम्मच नींबु का रस
- १ बड़ा चमचा लेमन राइन्ड / नींबु की छाल घिसा हुआ
- २ कप दही फेंटा हुआ
- १/२(आधा) कप चीनी
- २ बड़े चम्मच जेलाटिन
- ३ बड़े चम्मच मीठी वि्प्ड क्रीम
विधि
- स्ट्रॉबेरी के डंठल निकालकर उन्हें दरदरा काटें और एक नॉन स्टिक पैन में डालें। उसमें डालें चीनी, नींबु का छिल्का और नींबु का रस और मिलाएँ। नरम होने तक पकाएँ फिर ठंडा होने दें।
- ½ कप पानी माइक्रोवेव में 30 सेकन्ड के लिए गरम करें। इसमें जेलाटिन डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। दही एक बाउल में डालें। उसमें पके स्ट्रॉबेरी और क्रीम डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। जेलाटिन डालकर अच्छी तरह फेंटें। पुरी तरह जमने तक फ्रीज़र में रखें। स्कूप से निकालकर परोसें।