New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/aa6fbb1eb803fd18d7e6be27d20da6d76dd846b927261597b40cfc80b88a1f18.jpg)
मुख्य सामग्री | स्ट्रॉबेरी, चॉकलेट स्पौंज केक |
क्यूज़ीन | कॉनटिनेंटल |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ३१-४० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री स्ट्रौबरी ब्लैक फौरेस्ट
- १५-२० स्ट्रॉबेरी दो हिस्सों में कटा हुआ
- २ चॉकलेट स्पौंज केक
- ५ बड़े चम्मच चीनी
- २ बड़े चम्मच स्ट्रॉबेरी क्रश
- २ कप विप्ड क्रीम (चीनी के साथ)
- ४ बड़े चम्मच डार्क चॉकलेट घिसा हुआ
- २ बड़े चम्मच रम
विधि
- नौन स्टिक पैन में चीनी व दस बड़े चम्मच पानी डालें और आँच पर रखें। चीनी अच्छी तरह घुल जाये तब पैन को आँच से हटा लें। चाशनी ठंडी करें। केक के गोलाई में दो बराबर हिस्से कर लें। दोनों स्लाइस के एक तरफ चाशनी लगालें। केक का एक स्लाइस प्लेट पर रखें।
- एक कप मीठी फेंटी हुई रिच क्रीम एक छोटे कटोरे में डालें। इसमें 2 बड़े चम्मच स्ट्रौबरी प्यूरी और 1 बड़ा चम्मच रम डालें और मिलाएँ। क्रीम को केक पर लगालें। इस पर थोड़ी कटी हुई स्ट्रौबरी के टुकड़े रखें और थोड़ा सा घिसा हुआ डार्क चौकलेट छिड़क दें।
- केक के दूसरे भाग से ढक दें। बाकी क्रीम में 1 बड़ा चम्मच रम मिलाएँ। इसे केक के ऊपर फैला दें। घिसा हुआ डार्क चौकलेट और कटी हुई स्ट्रौबरी से सजा दें। वैद्ज आकार में काटें और सर्व करें।