New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/45258df7ac771d9f4e9f546bf51b7d22044fbae1a783c86d596b5fe6853daf6a.jpg)
मुख्य सामग्री | भें / नादरू, कुटी हुई कालीमिर्च |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री स्टर फ्राइड लोटस रूट विथ ब्लैक पेपर
- १ भें / नादरू सलाइस किया हुआ
- १ छोटा चम्मच कुटी हुई कालीमिर्च
- ८-१० फ्रेंच बीन्स
- स्वादानुसार नमक
- ४ बड़े चम्मच कॉर्नफ्लावर/कॉर्नस्टार्च
- २ बड़े चम्मच ऑलिव आइल
- १०-१२ स्नो पीज़
- १/२(आधा) इंच टुकड़ा अदरक
- १ सेलेरी /अजमुद कटा हुआ
- २-३ कलियाँ लहसुन कटा हुआ
विधि
- फ्रेन्च बीन्स को 3 इन्च के लम्बे टुकड़ों में काट लें। कमल काकडी़ के 1 इन्च मोटे और तिरछे टुकडे़ कर लें और एक बाउल में रखें। उसमें नमक और 2 बडे़ चम्मच कॉर्नफ्लावर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- एक वॉक में तेल गरम करने रखें। हर स्नो पीस के दो तिरछे टुकडे़ कर लें। वॉक में कमल काकडी डालकर तल लें।
- दूसरे नॉन-स्टिक वॉक में 2 बडे़ चम्मच तेल गरम कर लें, उसमें अदरक, सेलेरी और लहसुन डालकर टॉस करें। बचा हुआ कॉर्नफ्लावर 2 बडे़ चम्मच पानी में मिला लें। वॉक में लहसुन के साथ डालें बीन्स और टॉस करें।
- आधा कप पानी डालकर बीन्स को पकने दें। स्नो पीस डालकर मिला लें। कमल काकडी़ तेल से निकालकर बीन्स वाले वॉक में डालें और टॉस कर लें।
- कॉर्नफ्लावर का मिश्रण डालकर थोडा़ गाढा़ होने तक पका लें। कुटी हुई काली मिर्च और नमक डालकर मिला लें। गरमागरम परोसें।