New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/6a11f92ddd76fb3422d6cf00c52d0242656d72efc29d6c46b529e1fec15e7d4c.jpg)
मुख्य सामग्री | गाजर, ब्रोक्ली/ विलायती गोभी |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | २६-३० मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री स्टर फ्राइड वेजिटेबल्स विद चिल्ली ऐन्ड बेसिल
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक गाजर गोलाई में स्लाइस करके
- १ छोटा ब्रोक्ली/ विलायती गोभी छोटे फूल अलग किए हुए
- ३ हरे प्याज़
- २ ताज़ी लाल मिर्च
- १५ - २० ताज़े बेसिल के पत्ते
- २ बड़ा चमचा ऑइल
- ४०० ग्राम टोफू त्रिकोन में कटा हुआ
- २ छोटे चम्मच लाइट सोय सॉस
- स्वादानुसार नमक
- १ छोटा चम्मच चीनी
- १/२(आधा) कप अंकुरित मूंग
- कुछ तले हुए बेसिल के पत्ते सजाने के लिए
विधि
- एज नॉन स्टिक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गरम कर लें और उसमें टोफू के त्रिकोन के एक परत सजाएँ और तबतक पकाएँ जबतक निचला भाग सुनहरा हो जाए।
- फिर पलटकर दूसरी तरफ से भी सुनहरा होने तक पकाएँ। तेल में से निथार कर रखें। हरे प्याज़ को स्लाइस कर लें और ताज़े लाल मिर्चों को तिरछे काट लें।
- उसी पैन में 2 छोटे चम्मच तेल गरम करके हरे प्याज़, गाजर, ब्रोक्ली के फूल डालें और थोड़ा पानी छिड़कें और टॉस करते हुए 1 मिनिट तक पकाएँ।
- ¼ (एक चौथाई) कप पानी डालकर मिला लें। अब डालें सोया सॉस, नमक, चीनी, लाल मिर्चें और मिला लें।
- फिर डालें टोफू और ताज़े बेसिल के पत्ते, अच्छी तरह मिलाकर 3-4 मिनिट तक पकाएँ। बीन स्प्राउट्स डालकर मिला लें। सर्विंग बाउल में निकालकर तले हुए बेसिल के पत्तों से सजाएँ और गरमागरम परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 1109 |
कार्बोहाइड्रेट | 96.4 |
प्रोटीन | 58.1 |
फैट | 55.5 |
फाइबर | Iron- 12.2 |