New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/2590fa716adfca3e7c27a551f84c526b0c3ce5ea6dc429d3daaedf42f6bba804.jpg)
मुख्य सामग्री | सिल्कन बीनकर्ड / टोफू, ब्रोक्ली/ विलायती गोभी |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ६-१० मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री स्टर-फ्राइड बीनकर्ड विद एशिअन ग्रीन्ज़
- २०० ग्राम सिल्कन बीनकर्ड / टोफू
- १/२(आधा) स्वास्थ्यवर्द्धक ब्रोक्ली/ विलायती गोभी
- १/२(आधा) बंदगोभी
- १० कलियाँ लहसुन
- २ छोटे चम्मच ऑइल
- अदरक
- स्वादानुसार नमक
- १/२(आधा) छोटा चम्मच कालीमिर्च पावडर
- ४ पाक चौय
- १ बड़ा चमचा सोय सॉस
- १ बड़ा चमचा नींबु का रस
विधि
- ब्रौकली के छोटे छोटे फूल अलग कर लें। अगर बहुत बड़े हो तो लम्बाई में दो भाग काट लें। इन्हें पानी के कटोरे में रख दें। बंदगोभी के लच्छे काट लें। लहसुन भी काट लें।
- बीनकर्ड के ¾ इन्च की क्यूब्ज़ काट लें। नौन-स्टिक पैन में 1 छोटा चम्मच तेल गरम करें। इसमें बीनकर्ड डालें और इस पर सीधे ही अदरक को घिस लें। नमक डालकर ¼ छोटा चममच कालीमिर्च का पावडर डालें और थोड़ी देर पकाएँ।
- दूसरे नौन-स्टिक पैन में 1 छोटा चम्मच तेल गरम करें। लहसुन डालकर 1 मिनिट भूनें। ब्रौकली, बंदगोभी फिर मिला दें और हाथों से तोड़ी हुई पक छोय। बीनकर्ड को थोड़ी-थोड़ी देर में उछालें ताकि सभी ओर से पक जाये।
- हरी सब्ज़ियों को हल्का मिलाकर थोड़ा सा पानी डालें और मिलाएँ। नमक और बाकी कालीमिर्च का पावडर डाल दें। सोय सौस डालें और मिला लें। तीन चार मिनिट आँच पर रखें।
- आँच से हटा दें और बीनकर्ड में नींबु का रस डाल दें। हरी सब्ज़ियों को हल्का सा फिर उछालें और सर्विंग डिश में फैला दें।
- इस पर रखें बीनकर्ड और गरमागरम सर्व करें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 103 |
कार्बोहाइड्रेट | 10.9 |
प्रोटीन | 6.1 |
फैट | 4.6 |
फाइबर | 3.6 |