New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/0ca4ce9a3e6ea37f47a881e860283fb906e0cdaf396ee03b5015917650239a37.jpg)
मुख्य सामग्री | अंकुरित मूंग, हरे प्याज़ पत्तियों समेत |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री स्टर फ्राइड बीन स्प्राउट्स
- १ कप अंकुरित मूंग
- २ हरे प्याज़ पत्तियों समेत
- ४ बड़े चम्मच ऑइल
- ६-८ कलियाँ लहसुन कुटा हुआ
- १ इंच टुकड़ा अदरक कटा हुआ
- २ हरी मिर्च कटा हुआ
- कुछ पाक चौय
- १/२(आधा) स्वास्थ्यवर्द्धक ब्रोक्ली/ विलायती गोभी छोटे फूल अलग किये हुए
- बटन मशरूम चार हिस्सों में कटा हुआ
- २०-२५ बेबी पालक के पत्ते
- १/२(आधा) कप बेबी पालक के पत्ते
- स्वादानुसार नमक
- १ बड़ा चमचा लाइट सोय सॉस
- १ छोटा चम्मच चीनी
- १ बड़ा चमचा कॉर्नफ्लावर/कॉर्नस्टार्च
- १ बड़ा चमचा तिल
विधि
- हरे प्याज़ और उनके पत्तों को काटकर अलग अलग रखें।
- एक नॉन स्टिक वॉक में तेल गरम कर लें, उसमे डालें हरे प्याज़, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, पाकछौय, ब्रोक्ली, मशरूम और तेज़ आँच पर टॉस करें।
- अब डालें पालक के पत्ते, बीन स्प्राउट्स, नमक और सॉय सॉस और भूनें।
- अब डालें चीनी, कॉर्नफ्लावर का मिश्रण और अच्छी तरह मिला लें। तिल और हरे प्याज़ के पत्तों से सजाकर परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 1286 |
कार्बोहाइड्रेट | 129.3 |
प्रोटीन | 38.2 |
फैट | 70.8 |