New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/4cdbbf5bba812a287ec2cb6e7692b4ffa4c4ab75df2cb761434f723f7e207ab8.jpg)
मुख्य सामग्री | मसूर दाल, हल्दी का पावडर |
क्यूज़ीन | अन्य |
कोर्स | दाल और कढ़ी |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | २१-२५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री स्रिलन्कन दाल करी
- १ कप मसूर दाल
- १/४ बड़ा चमचा हल्दी का पावडर
- स्वादानुसार नमक
- १ प्याज़
- २ हरी मिर्च
- १ छोटा चम्मच राई
- १/४ छोटा चम्मच मेथीदाना
- १०-१२ कड़ी पत्ते
- १/४ कप गाढ़ा कोकोनट मिल्क/ नारियल का दूध
- १ छोटा चम्मच नींबु का रस
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में मसूर दाल, 2 कप पानी, हल्दी पावडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। ढक कर पकाएँ जबतक दाल पक जाए।
- प्याज़ स्लाइस करें। हरि मिर्चों को चीरे पर पूरी तरह नहिं काटें और पैन में डालें।
- तडके के लिये एक दूसरे नॉन स्टिक पैन में नारियल तेल गरम करें, उसमें राई और मेथी दाना डालकर भूनें जबतक वे फुटने लगे।
- फिर कढी पत्तेऔर प्याज़ डालकर ½ मिनट भूनें। तड़के को पक रहे दाल में डालें। फिर नारियल का दूध डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और 2-3 मिनट तक पकाएँ।
- नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। ढक कर एक मिनट पकाएँ। सर्विंग बाउल में डालकर गरमागरम परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 1162 |
कार्बोहाइड्रेट | 133.8 |
प्रोटीन | 53.4 |
फैट | 45.8 |