New Update
मुख्य सामग्री | अंकुरित मूंग, चावल का आटा |
क्यूज़ीन | अन्य |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ५-६ घंटा |
खाना पकाने के समय | ६-१० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री स्प्राऊटेड मूंग डोसास
- ३ कप अंकुरित मूंग
- १ कप चावल का आटा
- चुटकी हींग
- ६ हरी मिर्च बारीक कटा हुआ
- १ अदरक घिसा हुआ
- १ बड़ा चमचा नींबु का रस
- १ छोटा चम्मच चीनी
- स्वादानुसार नमक
- स्वादानुसार ऑइल
विधि
- अंकुरित मूंग को कम से कम पानी के साथ दरदरा पीस लें। चावल का आटा डालकर मिला लें। फिर 1½ कप पानी डालकर डोसे का घोल बना लें।
- चार घंटे अलग रखें और खट्टा होने दें। फिर डालें हींग, हरी मिर्च, अदरक, नींबु का रस, चीनी और स्वादानुसार नमक।
- लोहे का तवा अच्छी तरह से गरम करें। थोड़ा सा पानी छीटें। पानी सूखने लगे तो तवे को 1 टुकड़ा प्याज़ या आलू के साथ पोंछलें। एक कढ़छी भर के घोल तवे पर डालें और जितना हो सके इसे पतला करें।
- हो सकता है कि शुरू के दो- तीन डोसे बिगड़ें पर एक बार तवा अच्छी तरह से गरम हो जाये, सभी डोसे ठीक बनेंगें।
- डोसे के चारों ओर तेल डालें और साइड से कुरकुरा और सुनहरा भूरा होने तक पकाएं। इसे मोड़े और तवे से हटा दें। चटनी के साथ परोसें।