New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/24eaaeab35e8504a75c7a7d7d32dff8d20d573b18f94c1695c8c6aafa6fb839e.jpg)
मुख्य सामग्री | पालक, पार्मेज़ान पावडर |
क्यूज़ीन | अन्य |
कोर्स | ब्रेड |
तैयारी का समय | ६-१० मिनट |
खाना पकाने के समय | १-१.३० घंटा |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री स्पिनॅच पार्मेज़ान मफ्फिन
- १०० ग्राम पालक ब्लान्च करके कटा हुआ
- १/४(एक चौथ कप पार्मेज़ान पावडर
- २ कप + २ छ मैदा
- १/२(आधा) छोटा चम्मच नमक
- १ बड़ा चमचा बेकिंग पावडर
- १ छोटा चम्मच कैस्टर शुगर / बारीक चीनी
- १ अंडा
- १ कप + २ ब दूध
- १/२(आधा) कप ऑइल
विधि
- ऑवन को 180° सेल्सियस तक गरम करें। मैदा, नमक और बेकिंग पावडर छानकर एक बाउल में डालें।
- उसमें चीनी और पार्मेज़ान पावडर का दो तिहाई भाग और पालक डालें। एक दूसरे बाउल में अन्डा, दूध और तेल डालकर हल्का होने तक फेंटें।
- अब इस मिश्रण यह मिश्रण मैदे के मिश्रण में डालें और मिलाएँ जबतक एक चिकना घोल तैयार हो जाए। इस घोल को आठ मफ्फिन के सांचो में डालें, उपर पार्मेज़ान पावडर छिडकें।
- सांचो को एक बेकिंग ट्रे पर रखें, ट्रे को गरम ऑवन में रखें और बीस से पच्चिस मिनट तक बेक करें।
- ऑवन से बाहर निकालें और ज़रा ठंडा होने दें। फिर मफ्फिनों को सांचों से बाहर निकालें और गुनगुना परोसें।