New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/5f11939287f386d5ff23b5a4c01f13091bce5f9c9e0c3eb5fd4ed44b16b792e7.jpg)
मुख्य सामग्री | चावल, ऑइल |
क्यूज़ीन | भारतीय |
कोर्स | स्नैक्स एंड स्टार्टर्स |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | ६-१० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मसालेदार |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री स्पाइसी राइस पकोड़ा
- १ कप चावल उबला हुआ
- तलने के लिए ऑइल
- १ इन्च अदरक बारीक कटा हुआ
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १ बड़ा चमचा धनिया पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच जीरा पावडर
- १/२(आधा) छ चाट मसाला
- स्वादानुसार नमक
- २ बड़े चम्मच मूंगफली पीसे हुये
- २ बड़े चम्मच बेसन
- ७-८ ताज़े धनिये की टहनी
विधि
- एक कढ़ाई में काफी सारा तेल गरम करें। फिर एक बाउल में डालें चावल, अदरक, लाल मिर्च पावडर, धनिया पावडर, जीरा पवाडर, चाट मसाला, नमक, मूंगफली और बेसन।
- फिर धनिया के डंठल काटें, बाउल में डालें और अच्छे से मिलायें। फिर इस मिश्रण को समान हिस्सों में बाँटें।
- अब अपने हाथों को थोड़े पानी से गीला करें और हर हिस्से को दबाकर छोटा गोला बना दें। ये हैं पकोड़े।
- अब पकोड़ों को गरम तेल में सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें और एक अबज़ॉरबेन्ट पेपर पर सोख लें।
- ऊपर से छिड़कें चाट मसाला और मीठी चटनी और हरी चटनी के साथ गरम-गरम परोसें।