New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/4e9891bf3ff0cbbf164f407cd615d8d9e2818d879d507382558377a1ae024e45.jpg)
मुख्य सामग्री | पनीर, ऑइल |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | २६-३० मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री स्पाइसी पनीर फ्रिटर्स
- ग्राम पनीर घिसा हुआ
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- १ छोटा चम्मच जीरा
- २ कलियाँ लहसुन घिसा हुआ
- १ इंच टुकड़ा अदरक घिसा हुआ
- १ हरे प्याज़ का सफेद भाग बारीक कटा हुआ
- स्वादानुसार नमक
- २ बड़े चम्मच मैदा
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्च की पेस्ट
- २ डंठल हरे प्याज़ की पत्तियाँ बारीक कटा हुआ
- २ बड़े चम्मच ताज़ा हरा धनिया
विधि
- पनीर एक बाउल में रखें। एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करके उसमें डालें जीरा।
- जब उनका रंग बदलने लगे लहसुन और अदरक डालें और 1 मिनिट तक भूने। अब प्याज़ और नमक डालकर तबतक भूने जबतक प्याज़ नरम हो जाए।
- फिर मैदा डालकर थोड़ी देर भूनते रहें। फिर इस मिश्रण को पनीर के बाउल में डालें। अब उसमें लाल मिर्च पेस्ट, हरे प्याज़ के पत्ते, हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- अब इस मिश्रण के समान हिस्से बना लें और हर हिस्से को गोल केक का आकार दें। उनपर थोड़ा मैदा छिड़कें, थोड़े तेल से ब्रश करें।
- एअर फ्रायर के जाली पर ये केक रखें और 200 डिग्री सेंटिग्रेड पर 10-12 मिनिट तक पका लें। गरमागरम परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 921 |
कार्बोहाइड्रेट | 33.8 |
प्रोटीन | 45.4 |
फैट | 67.3 |
फाइबर | Calcium- 524.9 |