New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/29968a760a6ff00df416f1cb6fcfd648cc1ed4024c2247b273dedd707033db44.jpg)
मुख्य सामग्री | चिकन विंग्स, पके हुए आम |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | स्नैक्स एंड स्टार्टर्स |
तैयारी का समय | २-२.३० घंटा |
खाना पकाने के समय | २१-२५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मसालेदार |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री स्पाय्सी मॅन्गो चिक विन्ग्स
- ८-१२ चिकन विंग्स तोडे हुए
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक पके हुए आम छिलकर, बीज निकालकर छोटे क्यूब कटे हुए
- २ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- २ बड़े चम्मच ऑलिव आइल
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़ कटा हुआ
- स्वादानुसार नमक
- २ नींबू का रस
- १ बड़ा चमचा शहद
- १ इन्च अदरक कसा हुआ
- १/४ छोटा चम्मच दालचीनी पावडर
- १ छोटा चम्मच धनिया पावडर
- २-४ लहसुन लौंग बारीक कटी हुई
- स्वादानुसार कुटी हुई कालीमिर्च
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में ऑलिव ऑयल गरम करें। उसमें प्याज़ डालकर बेरंग होने तक भूनें। फिर आम डालें, हल्के से मसले और एक से दो मिनट तक पकाएँ।
- चिकन विन्स्ं कोएक बाउल में डालें, उनपर नमक रगडें और दस मिनट तक रखें। फिर उसमें आम-प्याज़ का मिश्रण, नींबू का रस, शहद, अद्रक, दालचीनी पावडर, लाल मिर्च पावडर, धनिया पावडर, लहसून और कुटी कालीमिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- फिर चिकन विन्स्ा को एक बड़े से ज़िप लॉक बॅग में डालें, उसे बन्द करें और दो घन्टों तक रेफ्रिज़्रेटर में रखें।ऑवन को 180º सेल्सियस तक गरम करें।
- एक बेकिंग ट्रे पर सिलिकॉन मॅट रखें। उसपर मॅरिनेट किए चिकन विन्स्त रखें ओर बचा मॅरिनेड रखें।
- ट्रे को गरम किए ऑवन में रख कर पन्द्राह से बीस मिनटों तक बेक करें और बीच बीच में उनपर बचा मॅरिनेड लगाएँ। गरमागरम परोसें।