New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/704c6a187f4d1bff895e7bf0a29a5c39e5e213439e2e5504245ea9d80adef137.jpg)
मुख्य सामग्री | हड्डी रहित चिकन ब्रेस्ट, मोज़ारेला चीज़ |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | मुख्य कोर्स चिकन |
तैयारी का समय | २६-३० मिनट |
खाना पकाने के समय | २१-२५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मसालेदार |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री स्पाय्सी फायर चिकन विद चीज़
- २ हड्डी रहित चिकन ब्रेस्ट 1 इन्च क्यूब्स कटे हुए
- स्वादानुसार मोज़ारेला चीज़ छोटे तुकडे कटे हुए
- १/२(आधा) कप तीनो रंग के शिमला मिर्चो के तुकडे
- २-३ बड़े चम्मच लाल मिर्च की पेस्ट
- १ बड़ा चमचा सोय सॉस
- ३ बड़े चम्मच ऑइल
- १/२(आधा) छोटा चम्मच कुटी हुई कालीमिर्च
- १/३(एक तिह कप शहद
- ६ लहसुन लौंग
- २ छोटे चम्मच अदरक
- सजाने के लिये कटे हरे प्याज़ के पत्ते
विधि
- एक बाउल में तीनो रंग के शिमला मिर्च, लाल मिर्च पेस्ट, सॉय सॉस, दो बड़े चम्मच तेल, कुटी काली मिर्च, शहद, लहसून और अद्रक डालकर मिलाएँ।
- फिर चिकन डालकर मिलाएँ। ऑवन को 180º सेल्सियस तक गरम करें।
- मॅरिनेट किए चिकन को एक भारी तल वाले ऑवनप्रूफ पैन मेंडालें। उसे ढककर मध्यम आँच पर दस मिनट तक पकाएँ।
- ढक्कन हटाएँ, चिकन को पलटें, आँच को धिमी करें, फिर से ढक दें और दस मिनट तक पकाएँ या जबतक चिकन पूरी तरह पक जाए।
- अब चीज़ डालें, पैन को गरम ऑवन में रखकर पकाएँ जबतक चीज़ पिघल जाए। कटे हरे प्याज़ के पत्तों से सजाएँ और गरम गरम परोसें।