New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/989738f2813eb7fe984acf3658ae25d44dd6ac11927f3de69854a7742a7ad218.jpg)
मुख्य सामग्री | बासमती चावल, हड्डी रहित मछली |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | चावल |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | २१-२५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मसालेदार |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री स्पाइस्ड केडगरी
- १ १/२(डेड़ कप बासमती चावल भिगोया हुआ
- २ हड्डी रहित मछली ½ इन्च के टुकड़े कटे हुए
- १/२(आधा) छोटा चम्मच काले राई (राधुनी)
- १/२(आधा) छोटा चम्मच जीरा
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़ कटा हुआ
- १ छोटा चम्मच लहसुन
- १ छोटा चम्मच अदरक घिसा हुआ
- १/२(आधा) छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १ कप वेजिटेबल स्टॉक
- ३-४ लाइम के पत्ते
- ३ हरी मिर्च बारीक कटा हुआ
- १/२(आधा) छोटा चम्मच गरम मसाला पावडर
- स्वादानुसार नमक
- १ बड़ा चमचा ऑइल
- २ बड़े चम्मच ताज़ी क्रीम
- २ अंडे उबालकर छिला हुआ
- १/२(आधा) छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- नींबु के वेड्ज
- १ बड़ा चमचा ताज़ा हरा धनिया
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करके उसमें डालें राई और जीरा। चॉप्पर में प्याज़ काट लें। जब पैन में राई फूटने लगे उसमें डालें प्याज़ और हल्का सा भूनें। फिर डालें लहसुन और अदरक और भूनें।
- हल्दी पावडर, वेज़िटेबल स्टॉक, लाइम लीव्स, हरी मिर्चें और गरम मसाला पावडर डालकर मिला लें। दो कप पानी डालें। चावल को पानी में से छानकर पैन में डालें, साथ में डालें नमक और अच्छी तरह मिला लें। ढक कर आधा पकाएँ।
- फिर डालें फिश के टुकड़े और क्रीम और मिला लें। अन्डों के चार स्लाइस काट लें और उन्हें लाल मिर्च पावडर से लपेट लें। केडगरी एक सर्विंग बाउल में निकाल लें, नींबु के वेड्जस, अन्डे के स्लाइस और हरे धनिये से सजाकर परोसें।